किडनी स्टोन को ऐसे करें खत्म, जाने क्या है रामबाण इलाज

किडनी स्टोन को ऐसे करें खत्म, जाने क्या है रामबाण इलाज

अम्बुज यादव

टेक्नोलॉजी के दौर में लोग पैसे कमाने में इतने व्यस्त हैं कि वो अपने शरीर के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। हमारा शरीर अंदर से अस्वस्थ होने लगता हैं। कभी-कभी इसका अंदाजा नहीं होता है लेकिन कई बार इसके लक्षण दिखते हैं। वैसे तो हमारे शरीर में कई तरह के रोग होते हैं जो हमें काफी परेशान करते हैं। उन्हीं में से एक है किडनी का स्टोन, जिसमें असहनीय दर्द होता है।

पढ़ें- किडनी के मरीजों के लिए बेस्ट डाइट प्लान चार्ट, जानें डॉ दीपिका से

हमारे शरीर से जुड़े सभी रोग हमें तकलीफ देते हैं, उन सभी में से किडनी स्टोन भी दर्द भरा रोग होता है। यह एक ऐसा रोग है जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। यह हमारे शरीर और जीवन पर काफी बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए यह जरुरी है कि जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी इसके लक्षण जानकर इसके इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। वैसे कई लोग किडनी स्टोन की समस्या को खत्म करने के लिए घरेलू उपाय ज्यादा करते हैं। 

कई नुस्खे हैं जो किडनी स्टोन के लिए रामबाण इलाज होने का दावा करते हैं। किडनी हमारे शरीर का काफी जरूरी अंग है। यह एब्डोमेन (Abdominal) के ठीक पीछे होती है। किडनी का काम शरीर से नुकसानदायक टॉक्सिन को बाहर निकाल कर फेंकना और शरीर में पानी का स्तर और अन्य तरल पदार्थों, केमिकल और मिनरल का स्तर बनाए रखना होता है। इसलिए जरूरी है कि हमारी किडनी सही से काम करे जिसके लिए हमारी किडनी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी हो जाता है। 

शरीर में किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि हम क्या खाते हैं। खासकर किडनी स्टोन की समस्या में खान-पान काफी हद तक अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही किडनी से जुडी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके लिए आपको जरूरत है कि आप अपना खान-पान अच्छा करें जिससे की आपको स्टोन की समस्या पैदा ना हो। 

सेब का सिरका 

सेब के सिरकेे में साइट्रिक एसिड होता है, जो स्टोन को तोड़ने का काम करता है। सेब के सिरके की मदद से आप किडनी स्टोन को जड़ से खत्म कर सकते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने में मदद करता है। सेब का सिरका लेते समय इसकी मात्रा का पूरा ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। आप इसे दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ रोजाना ले सकते हैं। कई मामलों में यह किडनी स्टोन पूरी तरह से ठीक कर देता है। लेकिन हम आपको इसका प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह करने की बात कहेंगे। 

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं 

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। हम सब जानते हैं कि हमारे शरीर में 70 फीसदी पानी है। इसके साथ ही पानी किसी भी बीमारी को दूर करने में काफी हद तक मददगार साबित होता है। पानी पाचन क्रिया को भी ठीक रखने में मददगार है। आप जितना पानी पीएंगे यूरिन के द्वारा शरीर से खराब टॉक्सिन उतने ही ज्यादा बाहर निकल जाते हैं। अगर आप स्टोन के खतरे से खुद को बचाना चाहते हैं तो उसका पहला कदम है कि आप पानी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीएं। किसी भी सामान्य व्यक्ति को दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको किडनी स्टोन है तो आप इससे ज्यादा पानी पिएं यह स्टोन को बाहर करने में आपकी मदद करता है। 

कम मात्रा में सोडियम लें 

ज्यादा मात्रा में सोडियम लेने से ये ना सिर्फ आपके ह्दय को नुकसान पहुंचाता है बल्कि ये आपकी किडनी को भी खराब करने का काम करता है और स्टोन को पैदा करता है। यूरोलॉजी केयर फाउंडेशन के मुताबिक, 80 प्रतिशत पथरी कैल्शियम के कारण बनती है। सोडियम का ज्यादा सेवन खून में कैल्शियम के फिर से अवशोषण को रोक सकता है, जिसके कारण गुर्दे में कैल्शियम की पथरी बन सकती है।

इसे भी पढ़ें-

पथरी का आयुर्वेदिक इलाज, घर बैठे बनाएं दवा और पाएं निजात

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।